Translate

Saturday, May 16, 2020

सीएचसी महराजगंज में अधिकारियों की उदासीनता के चलते सीएचसी परिसर में पेयजल की भारी समस्या


महराजगंज,रायबरेली।। इस समय जबकि कोरोना महामारी के चलते बाहर से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की भारी भीड़ मेडिकल चेकअप कराने के लिए सुबह से शाम तक सीएचसी महराजगंज परिसर में जुटी रहती है। तो वहीं अधिकारियों की उदासीनता के चलते सीएचसी परिसर में पेयजल की भारी समस्या है। यहां लगे सोलर वाटर पंप, इंडिया मार्का हैंड पंप के अलावा आरो का फिल्टर पानी सप्लाई से जुड़ा ना होने के कारण निसप्रयोज्य पड़ा हुआ है। बाहर से आए हुए रोगियों, तीमारदारों की बात तो दूर, अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों तक को पेयजल के लिए अस्पताल से बाहर निकल कर हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी परिसर में लगभग 5000 लीटर के पानी की टंकी वाला सोलर वाटर पंप लगा हुआ है। जो विगत कई महीनों से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा एक आरो प्लांट भी अस्पताल में लगा हुआ है, इसमें भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। इन दोनों के अलावा इंडिया मार्का हैंड पंप परिसर में लगा हुआ है। बताते हैं कि, इस हैंडपंप से पानी की जगह कीचड़ निकलता है। अब बात रही की पेयजल कहां से लाया जाए, इसके लिए कुछ कर्मचारी तो अपने साथ पर जल लाते हैं, तो वहीं कुछ अन्य लोग पेयजल के लिए एसबीआई शाखा के पास लगे हैंडपंप की ओर रुख करते हैं। जो सीएचसी से लगभग 200 मीटर दूर पड़ता है। विदित हो कि, इस समय गर्मी पूरे शबाब पर है। अस्पताल में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के कारण दूर-दूर से घर वापस लौटे प्रवासी अपना मेडिकल चेकअप कराने भारी तादात में सीएचसी पहुंच रहे हैं और अस्पताल में लंबी-लंबी कतारें लगती है। लगातार धूप में खड़े रहने के कारण प्यास लगने पर आखिर यह प्रवासी कहां पर पानी पिए। इस समस्या की ओर अभी तक ना तो किसी प्रशासनिक अधिकारी और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। इस बारे में जानकारी करने पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार ने बताया है कि, मामला सही है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। शीघ्र ही पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: