Translate

Sunday, May 3, 2020

अरोग्य सेतु एप डाउनलोडिंग की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज, कई विभाग के अधिकारियों पर हो सकती है विधिक कार्यवाही


 शाहजहाँपुर।। जिलाधिकरी इन्द्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट शब्दों  समस्त विभाग के नोडल  अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रत्येक दशा में अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जान सुनिश्चित किया जाए।  उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों को आरोग्य एक्सल सीट भेजी है। जिसके द्वारा कितने कर्मचारियों ने आरोग्य सेतु  एप डाउनलोड किया है और कितनों ने डाउनलोड नहीं किया का विवरण आरोग्य एक्सल सीट पर भेजने के निर्देश दिए है। जिसकी गणना और जांच अपने स्तर से कराने को कहा है। जांच में अगर किसी भी विभाग  द्वारा फर्जी रिपोर्टिंग की गई तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि अधिकारी अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दे कि कर्मचारी अपने सम्पर्क में रहने वाले लोगो आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराए तथा अरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने हेतु लोगो को प्रेरित करे। ताकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने हेतु अरोग्य सेतु एप के माध्यम से सही तरीके से सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हो सके। जिलाधिकरी ने खास तौर पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, नगर विकास विभाग आदि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है कि अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगो को अरोग्य सेतु के बारे में प्रेरित कर अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से भी अपील की है कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें और घर बैठे कोरोना से सुरक्षित रहने की जानकारी प्राप्त करे।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: