Translate

Wednesday, May 6, 2020

46 दिन के बाद चली सिर्फ 10 बसें, गिनती के यात्रियों को लेकर हुईं रवाना


शाहजहाँपुर।। ग्रीन जोन में जिला आने पर 46 दिन के बाद रोडवेज की बसों के पहिए हिल सकें। सवारियों की संख्या न होने से मात्र दस बसों को चलाया गया। रोडवेज अड्डे से मात्र दो से पैसेंजर को लेकर बसें रवाना हो सकीं। अधिकारियों की मानें तो पहले दिन ज्यादा सवारियों ने सफर नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द ही सवारियों की संख्या में इजाफा होगा।कोरोना वॉयरस की वजह से जनता कफ्र्यू लगने पर रोडवेज की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अचानक आफत आने के बाद लॉक डाउन में बसें जहां की तहां खड़ी हो गई। जिला ग्रीन जोन में आया तो 46 दिन के बाद बुधवार से बसों का संचालन शुरू कराने की तैयारी शुरू की गई। सवेरे आठ बजे पहली बस रवाना हुई। इसमें सिर्फ चार यात्री ही सवार थे।निर्धारित समय पर बस को चला दिया गया। उसके बाद सवारियों की आवा-जाही के बाद ही बसें चल सकी। डिपो इंचार्ज एके निगम के मुताबिक, पहले दिन यात्रियों की संख्या कम होने के चलते मात्र दस बसें ही चलई गई। प्रचार-प्रसार का अभाव होने की वजह से सवारियां घर से नहीं निकली है। सवारियां बढ़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

जिले के अंदर ही चली बसें

रोडवेज बस अड्डे से खुटार और बंडा तक।
जिला मुख्यालय से कटरा और अल्हागंज तक।
निगोही तक भी बस का संचालन कराया गया।

बस के साथ यात्री भी सेनेटाइज कराएंशाहजहांपुर डिपो की बसों को सेनेटाइज करा दिया गया। जिससे विषाणुओं को नष्ट किया जा सके। वहीं बसों में सवार होने वाले यात्रियों के हाथों को भी सेनेटाइज कराया गया। बस में पैर रखते ही यात्रियों के हाथों को सेनेटाइज कराकर सफर को शुरू कराया।

25 यात्रियों से ज्यादा यात्री न होंगे

ग्रीन जोन में बसों को जिले के अंदर ही चलाया जाएगा। रोडवेज बसों में पहले की तरह मुसाफिर भरे नहीं जाएंगे, बल्कि एक बस में 25 सवारी ही बैठाए जाएंगे। ऐसा आदेश मुख्यालय से आया है।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: