Translate

Monday, May 4, 2020

अपने आवंटित क्षेत्र का सम्पूर्ण गन्ना पेरकर बन्द हुई रोजा चीनी मिल

जनपद में इस बार होगी रिकार्ड गन्ना खरीद
दो दिन बाद बन्द होगी तिलहर चीनी मिल 


शाहजहाँपुर।। रोजा चीनी मिल ने 15 नबम्बर 2019 को गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ किया था। वही 02 मई 2020 को चीनी मिल 74.33 लाख कु. गन्ना पेराई कर अन्तिम रूप से बन्द हो गई है। जबकि पिछले पेराई सत्र में 71.45 लाख कु. गन्ना पेराई किया था। पिछले वर्ष से इस वर्ष चीनी मिल ने 2.88 लाख कु. अधिक गन्ना पेराई किया गया। इस वर्ष 30549 किसानों ने चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किया, जिसमें से 6000 से अधिक किसानों ने चीनी मिल को पहली बार 6.50 लाख कु. गन्ना आपूर्ति किया। चीनी मिल ने 11.95 प्रतिषत औसत चीनी पर्ता के साथ 8.78 लाख कु. चीनी का उत्पादन किया। तिलहर चीनी मिल पेराई सत्र के अन्तिम चरण में है जिसके 05 मई 2020 को समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के उपरान्त बन्द होने की संभावना है। अव तक चीनी मिल ने 37.13 लाख कु. गन्ना पेराई किया है जबकि पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल ने कुल 33.37 लाख कु. गन्ना पेराई किया था। इस प्रकार चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र से 3.76 लाख कु. अधिक गन्ना पेराई किया है। तिलहर चीनी मिल को इस बर्ष 22760 किसानों ने अपना गन्ना आपूर्ति किया। निगोही एवं पुवायां चीनी मिलें अभी चलती रहेगी। दोनों चीनी मिलें अपने आवंटित क्षेत्र का समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के बाद ही बन्द होगी। निगोही चीनी मिल के किसानों के कैलेन्डर की 11 वें पक्ष तक की पर्चियां निर्गत कर दी गयी है, जबकि चीनी मिल पुवायां के 9 वें पक्ष तक की पर्चियां जारी हो चुकी है। पिछले पेराई सत्र में जनपद की चीनी मिलों ने 354.60 लाख कु. गन्ना पेराई किया था। इस वर्ष अब तक 359.66 लाख कु. गन्ने की पेराई हो चुकी है। पिछले वर्ष से इस वर्ष अधिक गन्ना खरीद/पेराई होगी। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी ने दी।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: