Translate

Thursday, May 7, 2020

लॉक डाउन की समाप्ति तक निरंतर चलता रहेगा भोजन वितरण का कार्य


आगरा।। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। 24 मार्च के बाद से लगातार बंद होते उद्योगों और व्यापारों से दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हजारों की संख्या में तो प्रवासी अपने घरों की तरफ पैदल ही कूच कर गए, लेकिन कई लोग जहां-तहां फंस गए। इससे उनके परिवारों के खाने-पीने तक की समस्याएं पैदा हो गई। आगरा में भी हाल ज्यादा अलग नहीं रहा। इन्हीं स्थितियों के बीच आगरा  शमशाबाद रोड  राजपुर चुंगी के कुछ  क्षेत्रीय वासियों ने बेबस लोगों के लिए सहारा बन कर आगे आये।  जिसमें डॉक्टर, फौजी, व्यापारी, मौजूद हैं इन सभी के सहयोग से सहीद नगर चौकी  के सामने  स्थापित गौशाला मैं प्रतिदिन स्वच्छ भोजन तैयार किया जाता है तथा भोजन  पैकेट में पैक कर गरीब असहाय लोगों को वितरित किया जाता है  प्रतिदिन करीब 300 से 400  गरीब असहाय  व्यक्तियों को खाना खिलाने का कार्य किया जा रहा है । लगाता 38  दिनों से भूखों को खाना खिलाने का कार्य चल रहा है और यह कार्य लगातार चलता रहेगा  लॉक डाउन की समाप्ति तक। इस कार्य में  ज्ञानेंन्द्र सिकरवार ,जितेंद्र देपुरिया, रिटायड, फौजी कप्तान सिंह, बंटी ठाकुर, श्याम गुप्ता, उमेश शर्मा ,सुरेश राजपूत, सोनू सोनकर, अरविंद राणा, अंश ठाकुर ,डॉक्टर  आचमन शर्मा ,डॉक्टर पंकज चौधरी ,शक्ति धाकरे, ब्रज गौतम, दीपक सिंह ,नवीन शर्मा, प्रदीप सिकरवार, रोशन राजपूत, फौजी रोहित यादव ,यादवेंद्र शर्मा ,मानवेंद्र सिंह ,तपेश शर्मा, टिंकू झा, विपिन शर्मा, आदि भाइयों के सहयोग से भूखों को खाना खिलाने का कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

योगेश चौहान ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: