Translate

Sunday, February 25, 2024

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु

मोहम्मदी खीरी। थाना पसगवां  क्षेत्र के गांव चोरहा खुर्रम नगर निवासी राजाराम पासी की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। मृतक 11 बजे अपने खेत पर अपने बेटा संजय तथा पोता अमन, रमन के साथ खेत पर गन्ना अपनी बोगी में भर रहा था। बेटा संजय घर पर पानी लेने चला गया था। इसी बीच कुछ देर बाद वापस आया तो पिता को मृत अवस्था में पाया। उधर अमन रमन का कहना है। सेवाराम, व जदुवीर  निवासी बरनैया थाना उचौलिया ने राजाराम की गला दबाकर हत्या की है। जबकि सेवाराम अपनी ससुराल चोरहा निवासी बिंद्रा पुत्र नन्हू के यहां रहते थे। जिन्हे कुछ वर्ष पूर्व  आवास मिला था जिसमे सेवाराम रहता है। मृतक के पास 14 बीघा जमीन है। 2 बेटा है। 5 बेटी थी। जिसमे सम्मी की भी संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई थी। 4 बाकी बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा सरोज 16 वर्ष अविवाहित है।

रिपोर्ट : दिनेश सिंह सोमवंशी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: