Translate

Thursday, February 29, 2024

निखिल टाउन गेट के पास ऑटो चालक का ऑटो में मिला शव मिलने ऑटो चालक के घर मे मचा कोहराम

रिपोर्ट : सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अर्न्तगत नगला परमसुख के पास निखिल टाउन के गेट के पास  ऑटो चालक का गुरुवार की  सुबह ऑटो में मिला शव ऑटो चालक बंटू यादव पुत्र छोटे लाल यादव ने बुधवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पार्टी देर रात तक चली। बंटू यादव नगला परमसुख में ही रहता है। उसके साथ के लोग भी गांव के ही थे। पार्टी के बाद बंटू अपने घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। गुरुवार को सुबह उसका शव निखिल टाउन के मुख्य गेट पर आटो में पड़ा मिला। सुबह शव को देखकर खलबली मच गयी। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। एत्मादपुर थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए जांच की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बंटू के पिता ने हत्या का आरोप रात्रि में पार्टी में शामिल लोगों पर लगाया है। मृतक बंटू विवाहित था। उसके दो बच्चे हैं। बंटू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोग बंटू के घर पर एकत्र हो गये। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि नगला परमसुख के ऑटो चालक का शव मिला है। मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं है। परिवार वालों ने दोस्तों पर शक जताया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

No comments: