Translate

Sunday, February 25, 2024

राहुल गांधी के आगरा आगमन से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा भाजपा में हुए शामिल

आगरा। कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आगरा आगमन से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।उपेन्द्र सिंह ने रविवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई थी। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है। इससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस में निराशा उपेन्द्र सिंह के इस्तीफे से कांग्रेसियों में निराशा छा गई है। यह घटना राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।उपेन्द्र सिंह आगरा के एक प्रभावशाली नेता हैं। वह 2017 में कांग्रेस में शामिल हुई थे।

रिपोर्ट : सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: