Translate

Tuesday, February 27, 2024

काकुत्स्थ समाज ने सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना एवं ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

शाहजहाँपुर। नगर में काकुत्स्थ विकास महासभा की ओर से रविवार को नगर स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सक्सेना काकुत्स्थ के आवास जागृति नगर गदियाना, शाहबाजनगर रोड शाहजहांपुर में सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना एवं ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष संजीव राठौर का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का षुभारम्भ में संजीव सक्सेना ने काकुत्स्थ महाराज एवं श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तथा संजीव राठौर ने चित्र पर पुश्प अर्पित किये। स्वागत से अभिभूत सक्सेना जी ने कहा की वह पहले से और मजबूती, निष्ठा तथा सक्रियता के साथ संगठन द्वारा मिले इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा समाज के प्रति 24 घंटे समर्पित व उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान संजीव राठौर ने कहा भाजपा ने जो हमारे लिए ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी दी है उसका मैं तन-मन, धन से निर्वहन करुंगा एवं काकुत्स्थ विकास महासभा द्वारा जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। सरकार ने ओबीसी के लिए जो योजनाएं बनाई है उनका लाभ दिलाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सक्सेना (काकुत्स्थ) ने कहा कि जनपद में लगभग 50000 की आबादी काकुत्स्थ ओबीसी समाज की है। परन्तु जनपद की मीडिया हमारी आबादी को सक्सेना सरनेम लगाने की वजह से कायस्थ में सम्मिलित कर देती है। इस कारण काकुत्स्थ समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी व सम्मान नहीं मिल पाता है। भाजपा ने ओबीसी मोर्चा बनाकर ओबीसी के सम्मान को बढ़ाया है हम आषा करते है कि षीघ्र हमारे के व्यक्ति को भी मोर्चे में सम्मानित पद का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर सुरेन्द्र सक्सेना (काकुत्स्थ), मनोज सक्सेना (काकुत्स्थ), पार्शद पति छंग्गे लाल राठौर, पार्शद राजेष गंगवार (पटेल), पूर्व सासंद प्रतिनिधि सुबोध कुमार मिश्रा, ओमकार सक्सेना, आषीश चौधरी,  सचिन सैनी, सरनाम सिंह, भगवान सिंह यादव, मुकेष यादव, सोनू यादव, अमर सक्सेना, आशीष सक्सेना, विपिन वर्मा, वेदान्त मिश्रा, अमन दूबे, लीलाधर, राजकुमार, अमित सक्सेना, आकाश सक्सेना, शुभम सैनी, कार्तिके पाल, देवालेष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट - आकाशदीप 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: