Translate

Monday, February 26, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल।

आगरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। गठबंधन के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। बता दें कि हाल ही में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था,जिसमें सपा ने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट देने का वादा किया है, इसमें वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल है। राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, वहीं आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोनों नेताओं ने पदयात्रा शुरू की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, कि ‘राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं,लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है। बीजेपी हटाओ देश को बचाओ. हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी,80 हराओ लोकतंत्र बचाओ। इस अवसर पर मंच पर राहुल गांधी के साथ,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

 रिपोर्ट : अनिल कुमार सत्संगी
अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: