Translate

Wednesday, February 28, 2024

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में धूमधाम से निकाली गई शिव-पार्वती की झांकी


फिरोजाबाद टूंडला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ओम शांति भवन रामनगर कॉलोनी द्वारा शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम एलएस रिसोर्ट तहसील के पीछे मनाया गया। इस दौरान नगर में भगवान शिव व माता पार्वती की झांकी धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाई-बहन शामिल रहे।सर्व प्रथम भगवान शिव एवं माता पार्वती की झांकी धूमधाम के साथ सुभाष चैराहे से निकाली गई। जो भ्रमण करते हुए तहसील के पीछे एलएस रिसोर्ट पहुंची, जहां झांकी का समापन हुआ। इस मौके पर झांकी का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों को द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर कार्यक्रम में आगरा सब जाॅन उपसचिव अश्वना दीदी ने बताया कि शिव परमात्मा की प्रिय संतान भारत में मनाए जाने वाले सभी व्रत एवं त्योहार भारत की आध्यात्मिक संपदा के दयोतक हैं। महाशिवरात्रि यह एक ऐसा महत्वपूर्ण उत्सव है, जो सारे सृष्टि के रचयिता सर्व धर्मात्माओं के परमपिता शिव का भारत भूमि पर होने वाले दिव्य अवतरण का यादगार दिवस है।ऐसे सर्व धर्म माननीय देवों के देव महादेव शिव के दिव्य अवतरण का रहस्य स्पष्ट करने हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति भवन रामनगर कॉलोनी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शिवरात्रि अपने जीवन में प्रेम व सद्भावना जागृत करने का शुभ अवसर है।इस मौके बीके रजनी, बीके विजय बहन, सीमा बहन, बीके शालू बहन, डा. प्रभास राय, आशीष शर्मा, दीपक चैधरी, अनमोल शर्मा, सुरेश चंद्र, धीर बाबा महाराज, वृंदावन लाल गुप्ता, राजेश अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में बहन-भाई मौजूद रहे।

रिपोर्ट : सौरभ अग्रवाल
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: