Translate

Thursday, January 18, 2018

मृतका के मायका पक्ष के लोगो ने लगाया हत्या करने का आरोप

फ़िरोज़ाबाद। जनपद के थाना जसराना क्षेत्र ग्यामई निवासी 30 वर्षीय रमाकान्ती दुबे पत्नी वेदप्रकाश की फांसी के फंदे पर लटकने से संदिग्ध मौत हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया है। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका में मायका पक्ष जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र नगला बाग़ निवासी परिजनों का कहना है दो दिन पहले ही ससुराल से लेकर आया था। दहेज़ के चलते हत्या की गयी है। दो वर्ष पूर्व भी कोर्ट में केस चला था तब पंचायत कर मामला शांत करा दिया गया था। मृतका की शादी को करीब 12 वर्ष हो गए थे और उसके तीन बच्चे दो लड़की और एक लड़का है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: