Translate

Tuesday, January 16, 2018

मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले नगर विधायक व एस.डी.एम सदर द्वारा 900 कम्बल गरीब असहायों को बाँटे गये

फिरोजाबाद ।। गरीबों को ठंडक से बचाने के लिये आज शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा व एस.डी.एम सदर संगम लाल यादव के हाथों द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। तहसील क्षेत्र में गरीबों को चिन्हित करके कंबल वितरण की व्यवस्था की गयी थी। लगभग 1000 लोगों को कंबल दिये गये। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा हमारी सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील है तथा गरीब बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिये कंबलो का वितरण कर रही है व रैनबसेरा की लगातार व्यवस्था कर रही है गरीबो की सेवा ही सच्ची सेवा है। सरकार चाहती है कि निर्धन, असहाय,निराश्रित व कमजोर लोगों को त्वरित राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि कडाके की ठंड में गरीब और निर्धन लोगों को राहत पहुँचे , एस.डी.एम सदर संगम लाल यादव ने कहा कि तहसील प्रशासन शासन व माननीय जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में सर्दी से बचाने के लिये गरीव व वेसहारा लोगों की लगातार चिन्ता कर कम्बलों व रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है  इस मौके पर तहसीलदार  प्रसुन कश्यप, सुनील शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा ,सत्यवीर गुप्ता पूर्व ,डॉक्टर श्यामवीर सिंह पार्षद प्रत्यासी, महानगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा , धर्मेन्द्र शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा , श्याम सिंह यादव पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका , प्रेमचन्द्र शंखवार , कृष्ण मुरारी , सोवरन दिवाकर पार्षद , किशोर अग्रवाल { बन्टी }भाजपा नेता , कृपाल सिंह , रतन कुमार राजस्व निरीक्षक , राधेश्याम , विजेन्द्र सिंह , संजय, रवीन्द्र  , अयजाज, पवन, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: