Translate

Wednesday, January 17, 2018

मौनी अमावस्या पर महिला मंडली ने कराया विशाल भंडारा

आगरा। स्नान, दान और पुण्य का सिलसिला मंगलवार को शहर भर में चला। माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या पर  पार्शवनाथ पंचवटी की महिला मंडली की ओर से ताजनगरी फेस दो स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर  मंडली  सदस्यों ने प्रभु के समकक्ष भक्ति गीत गाये। अपने पूर्वजों को याद कर प्रभु को भोग लगाया। भंडारे की सेवा महिलाओं ने संभाली। आचार्य गिरीश उपाध्याय ने मौनी अमावस्या के दिन का महत्व कथा के माध्यम से भक्तो को बताया। आचार्य गिरीश उपाध्याय ने कहा कि माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहते हैं इस पर्व पर गंगा स्नान औऱ दान व्रत का विशेष महत्व है। शास्त्रों में मौन रहने का विशेष महत्व बताया गया है इससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है एवं समरथ शक्ति बढ़ती है तथा पूर्वजों के नाम से दान-पुण्य करने  पितृ प्रसन्न होकर हमें धन संतान एवं सुखी रहने का आशीर्वाद देते हैं। इस मौके पर उमा वर्मा,चांदनी भोजवानी, भारती अरोड़ा,उर्मिला शर्मा,जया पालटा, निशा गुप्ता,सुमन यादव,जया गुलाटी,गीता आहूजा शिखा गुप्ता,, साधना अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल ,  श्वेता चावला, अध्यक्ष श्याम भोजवानी,  उपेन्द्र सिंह,गुरमीत सलूजा,जसवंत पसरीजा,नरेंद्र अरोड़ा मौजूद रहे।

सोनू सिंह जिला संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: