Translate

Friday, January 19, 2018

पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया ज्ञापन

शाहजहाँपुर।।उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार छावला ने  11 सूत्रीय मांगो को लेकर निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को  ज्ञापन दिया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  के क्रम में 11 सूत्रीय मांगो के निराकरण  हेतु जनपद 18 जनवरी को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर उतर प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराये जाने का निर्णय लिया है, उ०प्र० ग्रामीण सफाई  कर्मचारी संघ का लेकर  धरना प्रदर्शन  किया गया जिसमे पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारीयो का नाम पंचायत सेवक किया जाये, सफाई कर्मचारियों के बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट समस्त जनपदों में भेजे जाये,पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जायें ,शासनादेश मे दिये गये प्राविधानों अनुसार गैर मान्यता प्राप्त सफाई कर्मचारी संघ पत्रो पर विचार न किया जाये तथा सफाई कर्मचारी को ग्रेड 1900 दिया जाये,पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों से राजस्व ग्रामो में सफाई कार्य लिया जाय या प्राथमिक विद्यालय या पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ,मान्यता प्राप्त संघ के संचालन हेतु संघ कार्यालय आबंटित किया जाये,पेरोल व्यवस्था समाप्त की जाये,निदेशालय द्वारा सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर के पद स्वीकृति किये जाने की कार्यवाही अमल में लायी जाये,सफाई कर्मचारियों को वेतन मद एक हेड में किया जाये और नवीन पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये।
जैसी तमाम मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

नीरज शर्मा की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: