Translate

Thursday, January 18, 2018

नगर निगम सदन की पहली बैठक का किया गया आयोजन

आगरा ।। नगर निगम सदन की पहली बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें सदन के कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया गया 12 लोगों की कार्यकारिणी में 7 भाजपा 3 बसपा  1 सपा वही 1 निर्दलीय पार्षद सहित 12 लोगों को सदन में नामित किया गया है। मेयर नवीन नवीन जैन द्वारा सभी नामित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रमुख दलों के पार्षद गण को साथ लेकर नगर निगम सदन में नामित आज किया गया आज से हम सभी एक परिवार के सदस्य हैं जिसमें कोई भी दल का नेता नहीं है। हमारा यह परिवार विकास परिवार के नाम से जाना जाएगा।संपूर्ण शहर आगरा में अब विकास की गंगा हर क्षेत्र में बहेगी। स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान में नगर निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारे साथ आगरा शहर की संपूर्ण जनता का सहयोग रहेगा घर घर जाकर निगम कर्मचारी तथा क्षेत्रीय पार्षद स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए जनता से आग्रह करेंगे। आज निगम सदन में कार्यकर्णी की पहली बैठक में ही कुछ पलों के लिए थोड़ा बहुत हंगामा नारेबाजी देखी गई वहीं प्रमुख दलों में भाजपा बसपा सपा तथा निर्दलीय पार्षदों को कार्यकर्णी में स्थान दिया गया है। लेकिन भारतवर्ष में प्रमुख दल कहे जाने वाले भाजपा के विपक्षी दल कांग्रेस को निगम सदन की कार्यकर्णी में स्थान नहीं दिया गया है। सवाल पूछे जाने पर मेयर नवीन जैन द्वारा नाम वापसी की बात कही गई जबकि वर्षों से कांग्रेस के शिरोमणि सिंह सदन कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख सदस्य के रूप में नामित किए जाते थे। लेकिन इस बार कारण न बताते हुए  मेयर नवीन जैन द्वारा नाम वापसी की बात कहकर इस मुद्दे को यही दवा दिया गया था कहा गया की कार्यकारिणी का गठन सहमति द्वारा किया गया है। सभी नामित पार्षदों को फूल माला पहनाकर निगम द्वारा स्वागत किया गया तथा आगरा नगर आयुक्त अरुण प्रकाश द्वारा बधाई देते हुए आगरा की विकास करने की बात कही है।

सोनू सिंह जिला संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: