Translate

Tuesday, January 16, 2018

साइबर सम्बंधित कोई भी शिकायत हो लोग दर्ज कराएं उनको तत्परता से दूर कराया जाएगा : साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह

फ़िरोज़ाबाद।।  जनपद के एसएसपी डॉ मनोज कुमार के निर्देशों पर साइबर सेल पूरी तरह गंभीर है और हर मामले का तत्परता से निदान किया जा रहा है। जिसके उदाहरण के तौर पर उनका एक गुडवर्क सामने आया। बताते चलें थाना टूण्डला के चुल्हवाली निवासी रामेशबाबू की बेटी अनन्ता चौधरी के आगरा की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 21 दिसम्बर 2017 को एक फोन कॉल के माध्यम से यह कहकर आपको आधार लिंक कराना होगा मोबाइल से आधार नम्बर बता दो जमा धनराशि 36400 गायब कर दी गयी थी। जिसकी शिकायत साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह के पास दर्ज करायी गयी थी। जिस पर उन्होंने अपनी टीम में शामिल प्रवीन जी के साथ इस केस को गंभीरता से लिया। फ़ोन कॉल के आधार पर सुराग लगाते हुए 15 दिनों के अंदर गुडवर्क करते हुए खाते में 14999 रुपये वापिस करवा दिए गए। बाकी बताया गया शेष धनराशि खर्च की जा चुकी थी। ये जानकारी देते हुए रमेश बाबू ने बताया उनके प्रयास से इतनी धनराशि वापस आ सकी। वही साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया वे साइबर सम्बंधित कोई भी शिकायत हो लोग दर्ज कराएं उनको तत्परता से दूर कराया जाएगा। शिकायते सुबह नौ से छह बजे तक टॉल फ्री नम्बर 05612285171 पर दर्ज करायीं जा सकती हैं।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: