Translate

Tuesday, January 16, 2018

एडीफाई वर्ड स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

फिरोजाबाद ।। जनपद में एडीफाई वर्ड स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिस पर बच्चों और स्कूल स्टाफ ने जमकर लुप्त उठाया। प्रिसीपल शालिनी एडवर्ड ने कहा लोहड़ी वैसे तो पंजाब का प्रमुख त्योहार माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत माना जाता है। लोहड़ी के दिन लकड़ियों और उपलों का ढ़ेर बनाकर अग्नि जलाई जाती है। लोहड़ी के पावन पर्व पर पवित्र अग्नि में रबी की फसलों को अर्पित किया जाता है। इसी दौरान फसलें कटकर घर आना शुरु होती हैं। फसल को अग्नि को अर्पित करने के लिए माना जाता है कि इससे सभी देवताओं को फसलों का भोग लग जाता है। सी0ए0 नरेश अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग पवित्र अग्नि के चारों तरफ नांच और गीत गाकर चक्कर लगाते हैं। ऐसा करके सूर्य और अग्नि को आभार प्रकट किया जाता है जिससे हर साल उनकी फसल पर प्रभु की विशेष कृपा रहे। डायरेक्टर ने कहा कि लोहड़ी के पर्व पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और सभी जान-पहचान के लोगों को मूंगफली, रेवड़ियां और तिल बांटते हैं। सभी लोग इकठ्ठे होकर अग्नि जलाते हैं। लोहड़ी के दिन किसी तरह का व्रत नहीं होता है इस दिन खान-पीन और नाच-गाने के साथ उल्लास के साथ इस त्योहार का आनंद लेते हैं। इस दिन कई जगहों पर पंजाबी प्रसिद्ध गीत सुंदर-मुंदरिए जाकर उत्सव को मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल प्रिसीपल शालिनी एडवर्ड, सी0ए0 नरेश अग्रवाल, स्कूल डायरेक्टर हेमन्त अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, ललितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल व स्कूल के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाऐं मौजूद थे।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: