Translate

Tuesday, January 16, 2018

ग्रामीण खेतो में गाय घुस जाने से काफी परेशान

फ़िरोज़ाबाद।। थाना मटसैना क्षेत्र दतौली गाँव व आसपास के कई गाँवो के ग्रामीण खेतो में गाय घुस जाने से काफी परेशान थे। इसलिए बीती सायं सभी ने एकजुट होकर करीब 90 गायों को पकड़ लिया। जिन्हें एक स्थान पर बाँध चारा आदि डाल रात से अभी तक गायों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इतनी सारी गायों का ज्यादा ख्याल नहीं रख सकते। इसलिये उन्होंने मीडिया को अवगत कराया। इस पर कई हिन्दू संगठनो के लोगों को अवगत कराया। जिन्होंने इन्हें सही स्थान पर पहुँचाने का आश्वासन दिया है। इस सम्बन्ध में प्रशासनिक अधि्कारियो से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नही हो सका। अब देखना है इन गायो की कितनी मदद होती है, फिलहाल गाँव के लोग ही पूरी रात से अब तक इन 90 गायों का ख्याल रख रहे हैं। ये जानकारी यहीं के ग्रामीण मुरारीलाल यादव ने दी।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: