Translate

Tuesday, November 5, 2019

परीक्षा देकर लौट रहे साइकिल सवार छात्र की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लिया युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

शाहजहाँपुर (बंडा)।। परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रहे एक साइकिल सवार छात्र ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी नन्हे का 12 वर्षीय पुत्र संकल्प बंडा के श्री गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान स्कूल में पढ़ता था। इन दिनों उसकी छमाही की परीक्षा चल रही थीं। आज वह परीक्षा के बाद अपनो साइकिल से वापस घर लौट रहा था। संकल्प जब पुवायां रोड पर भूड़ा मोड़ पर पहुंचा तो बंडा की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संकल्प गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। बेटे का शव देखकर बदहवास हुई मां जिस बेटे को मां ने नौ महीने अपनी कोख में रखा आज उसी मां की आंखों के सामने उसके लाडले की लाश पड़ी थी जिसे देखकर वह पछाड़े मारकर रो रही थी। मां के आंसुओं को देख वहां मौजूद लोगों के आंखों के भी आंसू छलक आये। महिलाओं ने उसे शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन मां थी कि बेटे के वियोग में अपने आंसू नही रोक पा रही थी

बण्डा, शाहजहांपुर से अनंत राम की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र 

No comments: