Translate

Friday, November 22, 2019

नालियाँ न होने के कारण घरों का पानी गलियों मे तैरता है


पिनाह,आगरा।। ब्लाक पिनाहट के गांव नगला दलेल मे रहने वाला हर आदमी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।और,यह सिलसिला नया नही सालो से चलता चला आ रहा है। नगला दलेल मे नालियों का निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी खुले मे सडको खरंजो पर भरा रहता है।जिससे यहां कीचण ही कीचण नजर आता है।जल निकासी का कोई साधन न होने के कारण हर ओर गंदगी व मच्छरों की बडी मात्रा मे भरमार है।लोग इससे भारी परेशान है।उनका कहना था कि चुनाव के समय पर सब वादे करते है।लेकिन केवल वादे ही होते है।विकास नही ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार इस बिषय मे कहा गया लेकिन प्रधान द्वारा जानबूझकर यहां कोई कार्य नही करवाया गया।जिसके परिणाम स्वरूप समूचे गांव के गलियों मे मुख्य मार्ग पर जल भराव व कीचण की स्थित है।जिन्है निकलना बहूत ही मुश्किल हो रहा है।लेकिन लोगो को मजबूरन निकलना पड रहा है।

विष्णु परिहार बाह तहसील संवाददाता,आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: