Translate

Saturday, November 16, 2019

ताजमहल पर उड़ा ड्रोन ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर हुई चूक सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

Add caption
आगरा।। जनपद में  ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है।अतिसंवेदनशील ताजमहल के येलो जोन में ड्रोन उड़ाया गया।ड्रोन उड़ाने वाले का पता नहीं चल सका है।एएसआई के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। इससे सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। शहर में शनिवार दोपहर करीब साढ़े बजे ताजमहल के पास ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। ड्रोन यमुना नदी के ऊपर उड़ान भरता हुआ ताजमहल से पश्चिमी दिशा की ओर चला गया। ताज के पास ड्रोन उड़ाए जाने का पता चला तो अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।अधिकारी ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश में जुट गए। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। ताजमहल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है।कि किसी ने यह ड्रोन को मेहताब बाग से उड़ाया गया है।अतिसंवेदनशील ताजमहल के येलो जोन में ड्रोन उड़ाए जाने का पता चला तो अधिकारियों में अफरातफरी और ताज सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: