Translate

Tuesday, November 19, 2019

सामाजिक संस्था द्वारा ट्रैफिक पुलिस के जवानों का किया सम्मान

Add caption

कानपुर । यातायात नवम्बर माह के क्रम में सामाजिक संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्राफिक पुलिस के जवानों का सम्मान किया गया।जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने बताया कि यातायात नवंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात निरीक्षक, टीएसआई, सिपाही और होम गार्ड का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। तथा साथ ही एलआईयू अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में यातायात नवम्बर माह के क्रम में ऑटो टेंपो चालकों के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी में यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। जिस से शहर का ट्राफिक सुचारू रुप से चल सके। मुख्य रुप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक अनिल सिंह, राजवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, संजीव दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। 

विकास कुमार क्राइम संवाददाता कानपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: