Translate

Friday, November 22, 2019

वृद्ध दम्पत्ति अपनी कमाई से बनाया मकान को छोड़कर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर


आगरा।। अपना घर छोडकर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटे की बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।60 वर्षीय राजकुमार शर्मा अपनी पत्नी गुड्डी शर्मा के साथ एसएसपी ऑफिस कलक्ट्रेट पहुंचे।पुलिस को बताया कि शिवाजी नगर, शाहगंज में अपना मकान है। आठ साल पहले बेटे मोहित शर्मा की शादी की थी। बेटा भी अपनी पत्नी से घबराता है। वह भी घर से भाग गया है। बहू के मायके वालों ने उन्हें पीटा था। घर से निकाल दिया। पिछले एक माह से वह रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।राजकुमार शर्मा ने बताया कि मकान उनका है। उन्होंने अपनी कमाई से बनाया है। वह बुढ़ापे में वृद्धाश्रम में क्यों रहे।वृद्ध दम्पत्ति अपनी कमाई से बनाया मकान को छोड़कर रामलाल वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं।एसएसपी महोदय से मांग की है कि उन्हें उनका घर दिलवाया जाएगा, बहू के खिलाफ जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: