Translate

Friday, June 21, 2019

नगर पंचायत सौरीख मैं मनाया गया योग दिवस


सौरिख,कन्नौज।।  नगर  में नगर पंचायत द्वारा अभिषासी अधिकारी दीपक शर्मा के संचालन में योग दिवस मनाया गया।जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारियों साथ नगर के वरिष्ठ लोगों ने हिस्सा लिया।जिसमें शिवपाल सिंह यादव तथा आदेश दुबे ने सभी को योगाभ्यास कराया। तथा योग से होने वाले फायदों को भी बताया शिवपाल सिंह ने बताया की योग करने से शरीर निरोग रहता है। योग करने बाले व्यक्ति के शरीर से आलस्य दूर रहता है। योग कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकता है। इस मौके पर आदेश दुबे हिमांशु चतुर्वेदी जानू नवाजिश अली अर्पित शुक्ला मनोज अवस्थी आशीष वर्मा नितिन शाक्य विजय कुमार सैनी सहित काफी लोग मौजूद रहे

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: