Translate

Friday, June 21, 2019

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भी मनाया गया योग दिवस


सौरिख,कन्नौज।। नगर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी डॉक्टर फार्मासिस्ट नर्सों ऐनम द्वारा विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया।तथा योगाभ्यास से होने वाले फायदों पर भी प्रकाश डाला गया।जिसमें योग से होने वाले फायदों में योग शरीर को निरोगी बनाता है। आलस्य को दूर भगाता है। रोग चाहे कितना भी बड़ा हो योगाभ्यास द्वारा उस रोग पर काबू पाया जा सकता है। योगाभ्यास करने से शरीर की इंद्रियां स्वता जागृत हो जाती हैं।जिससे हमारा शरीर निरोगी रहता है।ऐनम श्वेता गुप्ता बताती हैं ।की योग करने से सांस की बीमारी जैसे अस्थमा को दूर किया जा सकता है। योगाभ्यास में सर्वप्रथम सूर्य नमस्कार किया जाता है। योगाभ्यास करने से शरीर निरोगी रहता है। डॉक्टर आलोक सिंह का कहना की योग करने से शरीर निरोगी रहता है ।योगाभ्यास प्रतिदिन करने से यह आलस्य को दूर भगाता है।जिससे व्यक्ति निरोगी रहता है।

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: