Translate

Tuesday, June 18, 2019

आगरा के समाजसेवी दंपति को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान


आगरा।। आगरा के समाजसेवी उद्यमी दंपति मुरारी लाल गोयल पेंट एवं श्रीमती सुमन गोयल को जापान की राजधानी टोक्यो के होटल हिल्टन में  कल रात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सतत उद्यमशीलता, संवेदनशीलता और सेवा आगरा द्वारा वंचितों व जरूरतमंदों की अथक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि  नैरोलैक पेंट्स द्वारा जापान में पेंट व्यापारियों की अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई, जिसमें भारतवर्ष के 22 हजार में से सर्वश्रेष्ठ 300 डीलर्स को आमंत्रित किया गया। ताजनगरी के  गोयल पेंट्स को  यह अंतरराष्ट्रीय गौरव पहली बार हासिल हुआ। गोयल दंपत्ति व सेवा आगरा के संस्थापकों ने इस अवसर पर जापान में पूरे विश्व से हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ की अपील की  और राहगीरों को हेलमेट भी पहनाए। यह संजोग ही है कि इधर उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा अपने प्रचार माध्यमों से  जन-जन से हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने  की अपील की जा रही है। ऐसे में आगरा के दंपत्ति द्वारा जापान से दिए गए इस संदेश का महत्व और भी बढ़ जाता है। समारोह में कंसाई इंडिया सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर अनुज जैन, कंसाई इंटरनेशनल बिजनेस हेड कत्सुहिको कातो, कंसाई पेंट जापान डायरेक्टर बाई. ताकाहाशी,  कंसाई नैरोलैक पेंट्स सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुधीर राने और कंसाई नैरोलैक पेंट्स वाइस प्रेसिडेंट राम मल्होत्रा ने  सेवा आगरा की मुहिम को सराहा और गोयल दंपति को नैरोलैक रत्न के अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: