Translate

Tuesday, June 18, 2019

महिला सुरक्षा हेतु सरकार की योजनाओं के बारे में पुलिस प्रशासन ने छात्राओं एवं महिलाओं को बताया


सौरिख,कन्नौज।। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे एन्टी रोमियो अभियान के दौरान 18 जून को उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला व महिला कांस्टेबल पूजा धुरिया, अल्का और थाना सौरिख द्वारा कस्बा सौरिख में भ्रमण कर छात्राओं एवं महिलाओं को Women power line 1090,181 व UP 100 योजना के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें महिला सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपेरशन कवच के बारे में भी बताया गया एवं घर पर बच्चों को Good touch/Bad touch के बारे में ब्रीफ करने के सम्बंध में भी जानकारी दी गई।

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: