Translate

Sunday, June 23, 2019

पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन व उनके पुत्र पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन की आज घर वापसी हुई


आगरा।। पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन उनके पुत्र पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन की आज घर वापसी हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद हार का मुंह देखने वाले राजनीतिक दलों में समीक्षाओं के दौर के साथ तमाम फेरबदल हो रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ में हुई बसपा की ऑल इंडिया बैठक में आगरा के दो नेताओं की घर वापसी हो गई है। बताया जा रहा है। कि पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन और उनके पुत्र पूर्व  एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन की घर वापसी हो गई है।रविवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमों के नेतृत्‍व में पार्टी की ऑल इंडिया स्‍तर की बैठक हुई। बैठक में बसपा सरकार के दौरान आगरा के विधायक रह चुके और उद्यान मंत्री का पद संभाल चुके पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन और उनके पुत्र पूर्व एमएलसी वीरू सुमन को दोबारा बसपा में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन और पूर्व एमएलसी वीरू सुमन को बसपा सुप्रीमों मायावती ने पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। इसके बाद बीच में कई तरह की राजनीतिक चर्चाओं का दौर चला। चुनाव के दौरान कई बार दोनों के अन्‍य दलों में शामिल होने की बात भी उठी थी। लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने वाली बसपा ने करारी शिकस्‍त के बाद तमाम उलटफेर करने शुरु कर दिए। पहले सपा के साथ गठबंधन तोड़ा गया। अब पार्टी से निष्‍कासित किये गये। दोनों नेता को फिर से हाथी की सवारी करवाई जा रही है। हालाकि इस बार में अभी नारायण सिंह सुमन से वार्ता नहीं हो पाई रही है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: