Translate

Monday, June 17, 2019

आगरा एस एस पी जोगेन्द्र कुमार ने सबसे पहले ट्रैफ़िक व्यवस्था पर काम करना किया शुरू


आगरा।। एसएसपी की कुर्सी संभालने वाले नवागत जिला पुलिस कप्तान जोगेंद्र कुमार ने सबसे पहले  ट्रैफिक पर काम करना शुरू कर दिया है।  सोमवार को एसएसपी आगरा जोगिंदर कुमार ने ट्रैफिक पुलिस और उनके अधिकारियों के साथ एक बैठक की।  और जिलेभर की सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को आगरा जिले की बेहतर यातायात व्यवस्था करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए है।  इस दौरान जिले के पुलिस कप्तान जोगिंदर कुमार ने बताया आगरा में जाम की व्यवस्था पैदा ना हो, ट्रैफिक सुचारू रूप से चले। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। नो पार्किंग में आने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही होगी।  वाहनों की चेकिंग की आड़ में अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी एसएसपी का चाबुक चलेगा।  इसके अलावा देहात के ऑटो केवल देहात की सीमा तक ही चल पाएंगे और शहर के ऑटो केवल शहरी सीमा में ही चलेंगे। बिना कागज के ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़क पर दिखाई नहीं देंगे। रंग बदल कर सड़क पर दौड़ रहे ऑटो और उनके स्वामियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।  इससे पहले यातायात पुलिस ने आगरा मे 29 चौराहों को चिन्हित किया था।  मगर अब यातायात पुलिस ने शहर के ऐसे 40 चौराहों को चिन्हित किया है जहां यातायात को  बेहतर  करने की जरूरत है।  एसएसपी आगरा जोगेंदर कुमार का कहना है कि आगरा की सबसे मुख्य समस्या यातायात की है।  जिसे सबसे पहले सुधारा जा रहा है।

आगरा से क्राइम संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: