Translate

Friday, November 16, 2018

यातायात जागरूकता रैली निकली गयी

रायबरेली। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने व कम करने के लिए प्रदेश में नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। जिले में भी लोगो को यातायात के नियमो के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है।जिसके चलते यातायात पुलिस कई तरीकों से लोगो को जागरूक कर रही है।इसी कड़ी में आज स्कूली छात्राओं के साथ मिलकर पुलिस ने रैली निकाली और लोगो को जागरूक किया। जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने शहर के एक पब्लिक स्कूल की छात्राओं के साथ एक रैली सुपर मार्केट से लेकर शहर में निकाली और लोगो को नियमो को पालन करने के लिए जागरूक किया।इसमे छात्राओ ने लोगो को जागरूक करने के लिए  दुर्घटना से देर भली जैसे नारो को लगाकर लोगो को उनकी सेफ्टी की याद भी दिलाई। क्षेत्राधिकारी सदर शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि यातायात माह चल रहा है जिसमे आज पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया था।लोगो को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है जिससे लोगो मे जागरूकता आये और मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: