Translate

Friday, November 2, 2018

आपसी विवाद को लेकर डीह परसदेपुर में मोबाइल की दुकान में चली गोली

दो लोग हुये घायल पुलिस जुटी जांच में

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिवस दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक युवक घायल हुआ था। इस विवाद में पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नही की। फलस्वरूप आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। अटावा निवासी आशीर्वाद सिंह पुत्र कपेन्द्र सिंह ने परशदेपुर के अंसार चौक पर मोबाइल की दुकान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आबिद पुत्र मोहम्मद कादिर और सिकंदर शाह पुत्र बदलू घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा हुआ था इसी को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: