Translate

Monday, April 3, 2017

गेंहूँ का सम्प्रदान हो एवं शान्ति व्यवस्था बनी रहे तथा अवैध वसूली न हो - जिलाधिकारी

गेंहूँ का सम्प्रदान हो एवं शान्ति व्यवस्था बनी रहे तथा अवैध वसूली न हो - जिलाधिकारी

 शाहजहाँपुर । जिलाधिकारी ने अपने आदेश मे कहा है कि रबी विपणन 2017-18 के अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम के विभिन्न डिपो यथा एफ0एस0डी0 रौसर कोठी, सी0डब्लू0सी0 रौजा, पी0ई0जी0 बरतारा, एस0डब्लू0सी0 जमौर, ए0/बी0/सी0 पर सुगम्तापूर्वक गेंहूँ सम्प्रदान एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य तथा अवैध वसूली आदि को रोकने के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी सदर की ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी समय-समय पर भारतीय खाद्य निगम डिपो का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि डिपो पर सुगम्तापूर्वक गेंहूँ का सम्प्रदान हो एवं शान्ति व्यवस्था बनी रहे तथा अवैध वसूली न होने पाये। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।



No comments: