Translate

Thursday, April 27, 2017

पारदर्शिता एवं गतिशीलता लाने के उद्देश्य से शीघ्र ही समस्त तहसीलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा

पारदर्शिता एवं गतिशीलता लाने के उद्देश्य से शीघ्र ही समस्त तहसीलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा


शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि शासन की नीति के अनुरूप राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं गतिशीलता लाने के उद्देश्य से शीघ्र ही जनपद की समस्त तहसीलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा।  जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को तहसील सदर एवं पुवायां तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तहसील तिलहर, जलालाबाद एवं कलांन में हो रहे राजस्व कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण एक सप्ताह के अन्दर कर निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों/ तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि वह  तीन दिन के अन्दर राजस्व कार्यों की विवरण पुस्तिका तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष  निरीक्षण के समय प्रस्तुत करें। 


No comments: