Translate

Tuesday, April 25, 2017

जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण करें- जिलाधिकारी

जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण करें- जिलाधिकारी

शाहजहाँपुर। स्थानीय निकाय के निर्वाचन हेतु वार्डो के परिसीमन एवं पिछड़ी जाति के रैपिड सर्वे सम्बन्धी कार्यो के विषय में राज्य निर्वाचन आयुक्त उ0प्र0 श्री एस0के0 अग्रवाल ने प्रदेश के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से कार्यो की प्रगति की जानकारी की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने परिसीमन की अन्तिम अधिसूचना समय से जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि परिसीमन और रैपिड सर्वे से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करके ही शासन स्तर पर भेजा जायेगा। उक्त वीडियो कान्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने जिले में हुये परिसीमन एवं रैपिड सर्वे के विषय में अवगत कराया। उन्होंने कर्मचारियों की नियुक्ति व निर्वाचन सम्बन्धी अन्य कार्यो के विषय में भी जानकारी दी। इस अवसर पर वीडियो कान्फे्रसिंग के उपरान्त जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपनी-अपनी तहसीलो में अच्छे ढ़ग से कार्य करे। जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण करें। दूरदराज क्षेत्र से आये गरीब व्यक्ति को यह महसूस हो कि उसे न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र मंे अवैध खनन न होने पाये ऐसे लोगो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम समाज की जितनी भूमि है उसका लेखा-जोखा तत्काल हमे उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनायें जैसे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था/विधवा/विकंलाग पेशन योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को अवश्य लाभान्वित करवायें। गरीब तथा अज्ञानता होने के कारण लोग राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से वंचित हो जाते है। ऐसे लोगो की जानकारी कर उन्हें अवश्य लाभान्वित कराया जाये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि श्रमिको के कल्याण के लिये कई योजनायें चलाई जाती है। उनका कैम्प लगवाकर पात्र श्रमिको का पंजीकरण कराया जाये और उन्हें शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से लाभान्वित कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वह किसानो के गेहूँ क्रय हेतु खोेले गये गेहूँ क्रय केन्द्रो का लगातार निरीक्षण करते रहे और सभी केन्द्र खुले रहने चाहियें। यदि कोई क्रय केन्द्र खुला न पाया जाये तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुये कड़ी वैधानिक कार्यवाही करें। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि राजस्व के कार्य सुचारू रूप से होते रहे जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यदि तहसील स्तर पर जनसमस्याओं का निस्तारण होता रहे तो जनता को मुख्यालय आने की आवश्यकता नही पड़ेगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टी0के0शिबु, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सर्वेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उपस्थित रहें।


No comments: