Translate

Sunday, April 23, 2017

ब्रैकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद

**** फ़िरोज़ाबाद में नगरपालिका टूंडला द्वारा बनाए जा रहे नहर विभाग के नाले की खुदाई मैं से निकलने वाली मिट्टी का कुछ इस तरह से हो रहा दुरुपयोग। नगरपालिका की जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी को प्राइवेट तौर पर कॉलोनी मैं भर्त करने मैं प्रयोग हो रहा है। वीडियो मैं देखें किस तरह ट्रैक्टर मिट्टी को लेकर कॉलोनी मैं भर्त करने के लिए ले जा रहा है।*****

**** फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मोहल्ला शंकरपुरी में नाले की सफाई करते समय मिला 6 माह का नवजात भ्रूण, लोगों की लगी भीड़।***

**** फ़िरोज़ाबाद थाना नारखी के दौलतपुर में पैसे के लेन देन को लेकर हुई फायरिंग ,सतीश नाम का युवक घायल ,अस्पताल में भर्ती पुलिस जाँच में जुटी !!*****

***** फ़िरोज़ाबाद में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र  के मिश्राना मोहल्ला निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता ने लगायी कमरे में खुद को आग। पति ने बमुश्किल बुझाई। पति का हाथ भी झुलसा  55 प्रतिशत झुलसी महिला। फ़िरोज़ाबाद के ट्रॉमा सेंटर से आगरा किया गया रैफर।*****

**** फ़िरोज़ाबाद में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के माधोगंज फीडर पर एसएचओ रमेश चन्द्र ने देर रात फीडर पर ब्रेक डाउन किया इसी दौरान जबरदस्त फाल्ट हुआ। जिससे रमेश का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। उसे आनन् फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ से आगरा रैफर किया गया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है। ये जानकारी एसडीओ शशिकांत सिंह ने दी है।*****
कश्मीर सिंह
ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: