Translate

Saturday, April 1, 2017

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वेच्छा से श्रमदान कर - जिलाधिकारी कर्ण सिंह चैहान


सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वेच्छा से श्रमदान कर - जिलाधिकारी कर्ण सिंह चैहान

शाहजहाँपुर।प्रति सप्ताह मात्र दो घण्टो श्रमदान कर यदि सफाई कार्य अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से करें तो स्वच्छता अभियान की सफलता स्वतः नजर आयेगी।उक्त विचार जिलाधिकारी कर्ण सिंह चैहान ने आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक चलाये गये श्रमदान से सफाई अभियान में शामिल होते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर अपने आप नजर आयेगा कि यहां पर सफाई हुई है। इसके लिये यह जरूरी है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वेच्छा से श्रमदान करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट प्रांगण में कार्मिको के साथ विकास भवन की कैंटीन के पीछे पीपल के पेड़ के आस-पास तमाम गन्दगी को साथ में लगकर सफाई कार्य किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के परिसर में चारो ओर घूमकर प्रत्येक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चकबन्दी कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय के आस-पास में भरी नालियों और कूूड़े  की सफाई कराने के निर्देश दिये। उसी तरह मनोंरजन कर विभाग तथा विनियमित क्षेत्र व निर्वाचन कार्यालय के पीछे काफी गन्दगी पाने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा इसे अच्छी तरह से साफ कराया जाये और वहां जो टूटे फूटे शौचालय है उनको साफ-सुथरा करके अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अच्छी तरह से बनवायें। निर्वाचन कार्यालय के सामने भरी हुई नाली में ककड़ पत्थर निकालकर सफाई कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पाया कि आज के श्रमदान में कई विभागो के अधिकारी कर्मचारी नही आये है, जिनमें मनोरंजन कर अधिकारी, कर्मचारी कल्याण निगम, एन0आई0सी0, डी0आई0शिक्षा, प्रोबेशन, निर्वाचन, अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण, विनियमित क्षेत्र के कर्मचारी सफाई कार्य में प्रतिभाग करने नही आये और न ही कार्यालय खुला। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धितों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये। जिला पंचायत के कर्मचारी ब्रजेश प्रातः 8 मोटरसाईकिल से जा रहा था। जिसपर उन्होंने कर्मचारी के देरी से उपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट की छत पर चड़कर सफाई कार्य को देखा और वहां नीचे की छत पर घास-फूस पाये जाने पर तत्काल सफाई करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।



No comments: