ब्रेकिंग न्यूज
👉थाना टूण्डला क्षेत्र ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस के कंडक्टर को बस से सवारी उतारने के दौरान अज्ञात वाहन ने देर रात रौंदा। हुयी मौत। शव को पोस्टमार्टम को लाया गया जिला अस्पताल। थाना प्रभारी टूण्डला ने दी जानकारी।
👉थाना सिरसागंज क्षेत्र अरांव रोड पर सरसौली गाँव के समीप बाइक पर सवार महिला बाइक स्लिप होने पर गिरी। ट्रैक्टर ने मारी टक्कर। हुयी मौत। थाना प्रभारी सिरसागंज ने दी जानकारी।
👉थाना दक्षिण क्षेत्र जयश्री टॉकीज चौराहे पर टेम्पो की टक्कर से आज सुबह एक वृद्धा व् व्यक्ति घायल।मामूली रूप से घायल राजबहादुर ने बताया वृद्धा को ज्यादा चोट आई है। डायल 100 आई तो लापरवाही दिखाते हुए टेम्पो चालक को ही ले उसे ले जाकर अस्पताल दिखाने की बात कही। खुद कोई सिपाही साथ भी नहीं गया।
👉 थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा में किसान सरमन सिंह पुत्र नाथूराम 10 बीघा खेत में शाट सर्किट से लगी आग। किसानो में आक्रोश। आये दिन विद्युत चिंगारियों से हो रहे फाल्ट के चलते बर्बाद हो रही फसल पर जताया अफ़सोस। प्रशासनिक अधिकारियों से किसानो की और ध्यान देने की मांग की।
रिपोर्ट कश्मीर सिंह
ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment