*** दर्जनों किसानों की फसल विद्युत चिंगारी से जलकर हुयी राख ***
***कई परिवारों के अरमाँ हुए धूमिल***
थाना जसराना देहात क्षेत्र बिजली घर के पीछे आज दोपहर 100 बीघा फसल विद्युत चिंगारी से जलकर तबाह हो गयी। मौके पर पहुँचे किसानो का रो रो कर बुरा हाल। करीब बीस से ऊपर किसानो की है फसल इसमें शामिल।
अभी ये आग ठीक से बुझ भी नहीं पायी थी कि जसराना के खेरिया अहमद में भी करीब पचास बीघा फसल जलकर राख हो गयी। यहाँ भी मौके पर काफी संख्या में किसान पहुँच गए। दोनों ही मामलो में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है ।
रिपोर्ट कश्मीर सिंह
ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment