उत्तर प्रदेश में जनपद फ़िरोज़ाबाद को केंद्र सरकार ने टूण्डला से भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल को कैबिनेट मंत्री बनाकर नई सौगात दी है। अब जिले का एक कर्मठ नेता कैबिनेट मंत्री है। इससे बड़ी गर्व की बात क्या हो सकती है। अपने चुनाव के दौरान अन्य जिलों के लिए स्टार प्रचारक भी रहे।इससे पूर्व वे भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वे टूण्डला से भारी मतों से विजयी रहे। अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल ने राजनीती में कई मुश्किल बाधाओं से डटकर मुकाबला किया और सफलता भी पायी। उनका जिले के आसपास अन्य जिलों में भी गावों में लोगों से गहरा रिश्ता है। अब उनकी इस उपलब्धि पर यहाँ की जनता को आस है। जनपद विकास के पथ पर जरूर अग्रसर होगा
कश्मीर सिंह
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment