Translate

Friday, March 31, 2017

जिलाधिकारी ने थानों में लगने वालें समाधान दिवस का जारी किया रोस्टर

जिलाधिकारी ने थानों में लगने वालें समाधान दिवस का जारी किया रोस्टर


शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी श्री कर्ण सिंह चैहान ने अपने आदेश में कहा  है कि जनपद समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण  किये जाने विषयक शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता को दृष्टिगत करते हुये अधिकांश समस्यायें जैसे-भूमि विवाद, दबंग व्यक्तियों द्वारा उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा, जोर जबरदस्ती से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिये थाना स्तर पर उभय पक्ष तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एक साथ सुनवाई कर पंचायती तरीके से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किये जाने के परिप्रेक्ष्य में थाना स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक समाधान दिवस आयोजित किये जायेगें। जिलाधिकारी ने शासन के उक्त आदेश के क्रम में यह भी निर्देश दिये है कि उक्त समाधान दिवस में नगरीय क्षेत्रों के थानों पर सम्बन्धित नगर निकाय के सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये 03 माह का राजस्व/पुलिस विभाग का रोस्टर निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले समाधान दिवस प्रथम व तृतीय शनिवार को माह अप्रैल में 01.04.2017 व 15.04.2017 को, मई में 06.05.2017 व 20.05.2017 को व जून में 03.06.2017 व 17.06.2017 को राजस्व अधिकारियों का रोस्टर निर्धारित करते हुये नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायाब तहसीलदारों/राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी 24 थानों पर निर्धारित तिथियों को उपस्थित होकर जनसमस्यायें सुनते हुये निस्तारण कराने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) समाधान दिवसों में थानों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित थानों,  स्वयं व तहसीलदार को एक से अधिक थानों में समय निर्धारित कर समाधान दिवस मंे प्रतिभाग करेंगे।



No comments: