Translate

Saturday, March 4, 2017

12 अधिकारियों द्वारा 12 स्थानों पर आकस्मिक छापा

12 अधिकारियों द्वारा 12 स्थानों पर आकस्मिक छापा


शाहजहाँपुर। जिला मजिस्ट्रेट कर्ण सिंह चैहान के निर्देश पर आज जिले के कैरोसीन डिपो के भण्डार गृहो पर जिले के 12 अधिकारियों द्वारा 12 स्थानों पर आकस्मिक छापामार कर डिपो के स्टाक, वितरण, मापक यन्त्रों आदि की जांच की गई। उक्त जांच में आर0ए0नरीमन कम्पनी के डिपो पर जांच में पाया गया कि डिपराड (मापक यंत्र) डिफेक्टिव पाई गई। टैंक को सील कर दिया गया। दो डिस्पैसिंग की दो यूनिट खराब (डिफेक्टिव) पाई गई। जिसे सील कर दिया गया। उक्त डिपो पर एक लाईसंेसी बन्दूक व तीन जिन्दा कारतूस पाये गये। एक तेल टैंकर, एक पिकप वाहन व एक कार पाई गई। उक्त के कोई भी अभिलेख व कागजात नही पाये गये। इसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध थानाध्यक्ष रौजा द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई। छापे के दौरान नेशनल पेट्रोलियम स्टोर मौजमपुर का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें डिपराड  (डिफेक्टिव) पाई गई। उसी तरह राम नरायन गुप्ता एण्ड संस मिश्रीपुर में डिपो में जांच में पाया गया कि वहां भी डिपराड (डिफेक्टिव) है। आर0के0बी0के0 लिमिटेड पुवायां के डिपो में पाया गया कि 48 हजार लीटर आवंटन सीमा के विरूद्ध 54 हजार लीटर कैरोसीन का आवंटन जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा किया गया। उसी तरह आर0के0बी0के0 लिमिटेड अजीजगंज के डिपो में पाया गया कि स्टाक में मिट्टी का तेल था किन्तु डिपो मालिक द्वारा रिटेलर्स को नही दिया गया था। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि उक्त समस्त के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

No comments: