Translate

Sunday, March 5, 2017

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट का निरिक्षण किया

फिरोजाबाद : नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने
शनिवार को कलक्ट्रेट का निरिक्षण किया| जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट  कार्यालय के सभी पटलों का गंभीरता से निरिक्षण किया एवं संबन्धित को  निर्देशित किया कि निष्पक्षता एवं तत्परता पूर्वक सभी कार्य निस्तारित करना सुनिश्चित करें| उन्होंने अनुभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों की जी.पी.ऍफ़. प्रविष्टियां एवं सेवा पुस्तिका पूर्ण नहीं है उन्हें तत्परता से समयावधि मे पूर्ण कराया जाये| उन्होंने सभी
कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समय से कार्यालय मे उपस्थित होने पर जोर देते हुए कहा कि जनता का कार्य समय से निस्तारित करें| किसी भी पटल पर कोई भी मामला लंबित रहने पर सबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी|
जिलाधिकारी ने खनन, असलहा, आबकारी, मनोरंजन कर का गहनता पूर्वक
निरिक्षण किया एवं शास्त्रों के आनलाइन रिनुवल की जानकारी ली| उन्होंने खनन सहायक एवं सहायक आबकारी आयुक्त को लक्ष्यपूर्ण करने हेतु निर्देशित
किया| चकबन्दी एवं अभिलेखागार का निरिक्षण करते हुए निर्देशित किया कि चकबन्दी बस्तों की स्कैनिंग की प्रगति की समीक्षा की एवं समय से कार्य
पूर्ण करने के निर्देश दिए|  उन्होंने ए-डिस्ट्रिक्ट, लोकवाणी एवं
जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित संदर्भो की समीक्षा करते हुए तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए| निरिक्षण के दौरान  अपर जिलाधिकारी उदय
सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र बहादुर यादव तथा नाजिर सदर मुकेश चौहान आदि उपस्थित रहे|

कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ अक्रॉस न्यूज़ पेपर फ़िरोज़ाबाद 9917086925

No comments: