Translate

Saturday, March 4, 2017

नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने चार्ज संभाल

फिरोजाबाद। शुक्रवार को नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मुख्यालय पर चार्ज संभाल लिया। पहले दिन डीएम तेवर में दिखीं। उन्होंने निष्पक्ष मतगणना कराना पहली प्राथमिकता बताया। डीएम ने बताया कि फरियादियों के लिए उनका द्वार हमेशा खुला है। पीड़ित की फरियाद सुन उसका निस्तारण कराना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी अधिकारी सुनें पीड़ितों की फरियाद
डीएम ने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लें। एक भी पीड़ित अधिकारी के दरवाजे से निराश नहीं लौटना चाहिए। जहां तक संभव हो अधिकारियों को जांच कराकर न्याय हित में निर्णय लेना चाहिए। फरियादियों की शिकायतें और समय से न आने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट कश्मीर सिंह
ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: