Translate

Wednesday, March 29, 2017

चुनाव वायुमंडल के आधार पर नहीं जीता जाता - विधायक पंकज गुप्ता

अट्ठाइस मार्च, उन्नाव।अभी हाल में ही प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की भारी भरकम जनादेश से सरकार बनने पर  स्थानीय फैंटेसी मोटेल में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सदर विधानसभा के गंगाघाट मण्डल,सदर उन्नाव मंडल व् सरोसी मण्डल के बूथ अद्यक्ष,सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और मंडल अद्यक्षो का सम्मान जिला इकाई संगठन व सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओ के इस सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता जी ने कहा की सदर विधानसभा के  चुनाव  के पहले  मैं तीनों मंडलों के सभी सेक्टरों की बूथ अध्यक्षों की बैठक में गया था।उनका जोश उनका उत्साह वायुमंडल बनाने के लिए पर्याप्त था।परिणाम आया तीनो मंडलो से भाजपा बहुमत से जीती।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है।आज आप सभी का सम्मान हो रहा है।चुनाव वायुमंडल के आधार पर नहीं जीता जाता।चुनाव जीतने का काम आप सभी कार्यकर्ता ही करते हैं। बूथ पर बनी कमेटी लोगों को घरो से निकालने का कार्य करती है।आज प्रदेश में  हमारी सरकार है।मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं आपके मान और स्वाभिमान की चिंता करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। जिलाद्यक्ष श्रीकांत कटियार जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।सम्मेलन को सदर विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह,श्री राम चंद्र गुप्ता चेयरमैन नगर पालिका परिषद उन्नाव, पालक प्रभान शंकर दीक्षित, सुनील शुक्ल जी,सरोज चौहान,बिपिन मिश्र,किरन सिंह,सिद्धार्थ दीक्षित ने भी संबोधित किया।सम्मानित होने वाले पदाधिकारियो में मंडल अध्यक्ष उन्नाव सुशील तिवारी, मंडल अध्यक्ष गंगाघाट अंकुर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सरोसी अमित त्रिपाठी, मनीष जायसवाल, विजय राज सिंह, संजय बाजपाई, सोनू मिश्र, नरेंद्र निषाद, आशीष त्रिपाठी, नुरुल हक़, अवनीश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, नीरज शुक्ला,मनोज मिश्र, बृजेश पांडेय, विजय द्विवेदी, पवन गुप्ता,भानु मिश्र, संदीप निगम, संदीप पांडेय, संतोष पाल, कमल धानुक, उदन लोधी, प्रदीप, आशीष शर्मा, ब्रजेश वर्मा, रतींद्र प्रताप सिंह, अलंकार द्विवेदी, प्रीति सिंह, ममता द्विवेदी आदि मुख्य रहे।सम्मेलन में सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी द्वारा वरिष्ठ समाजसेवक श्री मिथिलेश मिश्रा जी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी जी ने किया।

कृष्ण कान्त तिवारी
ब्यूरो चीफ उन्नाव
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: