Translate

Saturday, March 9, 2019

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रांड एंबेसडर स्वीप कल्पना राजौरिया की मतदाताओं से अपील- शत प्रतिशत मतदान लक्ष्य की पूर्ति हेतु सहयोग व अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ।





फिरोजबाद।। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में जगह जगह नारी सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नारी शक्ति का सम्मान हुआ। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान - 2019 के अंतर्गत स्वीप द्वारा गांधी उद्यान स्थित पालीवाल ऑडिटोरियम में सेल्वा कुमारी आई. ए. एस. की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने दीप प्रज्वलित कर किया और उपस्थित सभी गणमान्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान "सिर्फ हमारा मौलिक अधिकार व कर्त्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।" आज के दौर में भारतीय महिलाओं का समाज में एक विशिष्ठ स्थान है। आप सभी के उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने से नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए ऐसे कार्यक्रम समय समय पर प्रत्येक गांव में भी होने चाहिए जिससे लोगों में जागरूकता आये। हम अपेक्षा करते हैं कि नारी शक्ति मतदाताओं को जागरूक करने व शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए भी आगे आए और पूरे उत्साह के साथ इसी तरह से अपनी सक्रियता निभाये तो शत प्रतिशत मतदान के कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त करना आसान होगा। युवा मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वह फॉर्म नम्बर- 6 भरकर सम्बंधित अधिकारी को किसी भी कार्य दिवस में दे सकते हैं अथवा ऑन लाइन आवेदन भी कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने सशक्त नारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए सुहाग नगरी के नाम से भी जाना जाता है। चूड़ियां हमारी ताकत है कमजोरी नहीं। महिलाओं को कमजोर नहीं समझना चाहिए यह अपनी शक्ति से बहुत तरक्की करती हैं। स्वीप के कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं व छात्राओं को जोड़े जाने पर बल दिया। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह निष्पक्ष व निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने गांव-गांव कांची का अनावरण किया और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित आंगनवाड़ी, लेखपाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को भी सम्मान पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षिका व ब्रांड एंबेसडर स्वीप का कार्य देख रही महिला शक्ति कल्पना राजौरिया ने भी मतदाताओं को जागरूक किया और मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान मतदाताओं ने भी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे जन हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत लगाये गए बैनर पर अपने साइन कर जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप, जिला प्रोबेशन व अन्य अधिकारियों के साथ साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल्पना राजौरिया (ब्रांड एंबेसडर - स्वीप), सोनाली यादव सिरसागंज, सरिता राठौर शिकोहाबाद ,प्रतिभा उपाध्याय टूंडला (विधानसभा: ब्रांड एंबेसडर), सहित सामाजिक संस्था जनआधार कल्याण समिति, सेवा पथ-जन कल्याण समिति, विश्व भारती जन कल्याण समिति, आदर्श विकास संस्थान, भारतीय महिला बाल कल्याण समिति, जनकल्याणम सर्व सेवा समिति, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों से आयी सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: