Translate

Sunday, March 17, 2019

निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने मनाया मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस


फिरोजाबाद।। पूर्व मंत्री चौधरी बशीर जो कि फिरोजाबाद लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हैं ने अपने चुनाव कार्यालय नैनी चौराहा पर मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया गया। बाबा साहब के मिशन का आगे बढ़ाने का कार्य माननीय कांशीराम साहब ने किया। आज हम सब भी उनके कार्यो को आगे बढाने के लिये कार्य कर रहे हैं। जिस इंसान से यहां तक पहुंचाने का कार्य किया आज उन्हीं को कुछ लोग भूलने का कार्य कर रहे हैं लेकिन वह कहना चाहेंगे माननीय कांशीराम साहब ने जो दिशा दी उस पर चलने का कार्य कर रहे हैं। सभी बाबा साहब को आदर्श मानते हैं।जन्मदिन के अवसर पर कईयो महिला ऐ व भीम आरमी के लोग बिबेक मोनू सिंह अनिल शीमा हरदेबी गीता बेबी सन्जू
देश भक्त बख्तियार आदि काफीं लोग मोजूद रहे।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: