Translate

Thursday, June 21, 2018

आगरा के थाना जगदीशपुरा में एक जूता कारीगर की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई

आगरा ।।थाना जगदीशपुरा में बुधवार को एक जूता कारीगर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव बैनारा फैक्ट्री के पास पड़ा मिला। वहीं परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने जानकारी करने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जगदीशुरा के प्रभारी निरीक्षक ने लोगों की सूचना पर एक व्यक्ति का शव बैनारा फैक्ट्री के पास से बरामद किया। उन्होंने लोगों के सहयोग से उसकी शिनाख्त मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शान्ति सिनेमा जगदीशपुरा के रूप में की। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा ने बताया मुकेश कुमार जूता कारीगर था। और बैनारा फैक्ट्री में काम करता था। मृतक नशे का भी आदी था। मृतक काम करने के बाद घर के लिए चला था। उसने दोस्तों के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद उसकी तवीयत बिगड़ गई और पत्थर पर लेट गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया मुकेश की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। उनके शरीर पर चोट के निशान भी है।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: