Translate

Thursday, June 28, 2018

पुराने चल रहे मुकदमे में सुलह न किये जाने पर दबंगो ने जिला पंचायत सदस्य को किया दोबारा से लहू- लुहान, जिला अस्पताल में भर्ती

जिला अधिकारी रायबरेली को सौपा गया ज्ञापन बाबत उचित कार्यवाही व सुरक्षा प्रदान किये जाने को लेकर

रायबरेली। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद दबंगो के हौसले बुलंद होते चले जा रहे है। सरकार के ही आलाधिकारी सही से पीड़ित की बात को नही सुन रहे है, जिसके चलते रोजाना कोई न कोई ,अप्रिय घटना घटित हो रही है। घटनाओ का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है, रोजाना कोई न कोई औरत विधवा या कोई परिवार बेसहारा होता चला जा रहा है। कारण स्पष्ट है सरकार द्वारा नियुक्त आलाधिकारी जो कि सिर्फ और सिर्फ अपनी- अपनी नौकरी का कार्यकाल पूरा करना चाहते है। कोई भी अधिकारी अपने कार्यो को सही ढंग से नही कर रहा है। अभी हाल ही का मामला ग्राम वलीपुर, मजरे -जनई का प्रकाश में आया है जिसमे उक्त गॉव के ही कुछ दबंगो ने जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र पासी को लाठी , कुल्हाड़ी, व तमंचे की बट से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने राजेन्द्र पासी को मरा समझ कर छोड़ कर मौके से फरार हो गए।  घटना की जानकारी होते ही स्थानियाँ लोगो ने गंभीर रूप से घायल हुए राजेन्द्र को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सको द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए राजेन्द्र पासी ने बताया कि वो वर्तमान में अमावां प्रथम के जिला पंचायत सदस्य है। उन्होंने बताया कि वो दिनाक 27 जून 2018 को प्रातः लगभग 6:30 पर अपने खेतों से वापस घर को लौट रहे थे। अचानक उनके ही गॉव के रहने वाले नीरज सिंह पुत्र रमेश , रमेश सिंह पुत्र सुखलाल , सुखलाल पुत्र रामदेव , हरिकिशन पुत्र राजाराम, श्रवण पुत्र दर्शन ने अचानक से हमला कर मरणासन कर दिया। पीड़ित ने बताया कि  ये हमला दोबारा से किया गया है , इससे पूर्व कुछ महीनों पहले भी यहीं हमलावरों ने उनके ऊपर हमला किया था जिसमे उसे काफी गंभीर चोटे आयी थी। पहले हुए हमले में सभी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 386 /17 धारा 307, 147, 427,504, 506 भा0द0वि0 के तहत थाना महराजगंज में लिखा गया था। उक्त मुकदमे को लेकर हमलावरों ने पीड़ित पर दबाव बना कर सुलह करनी चाही, जिसमे पीड़ित ने सुलह करने पर मना किया तो उक्त लिखित हमलावरों ने उन पर दोबारा से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।   समस्त जिला पंचायत सदस्य ये चाहते है कि हमलावरों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाए, साथ ही पीड़ित को सुरक्षा भी प्रदान कराई जाए। किसी भी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने की दशा में पदाधिकारीगण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: