Translate

Sunday, June 18, 2017

देवनगर में हुयी लाखो की चोरी

देवनगर में हुयी लाखो की चोरी

परिजन छत पर सो रहे थे-सुबह चला पता

फ़िरोज़ाबाद।। थाना दक्षिण क्षेत्र देवनगर गली नंबर नौ निवासी दिनेश चंद्र यादव बीती रात अपने परिवार सहित छत पर सो रहे थे। तभी देर रात चोरो ने धावा बोल दिया। नीचे कमरे का ताला तोड़ते अलमारी व बक्से से लाखो के नगदी आभूषण ले गए। सुबह परिजनों को जागने पर पता चला। सूचना पुलिस को दी गयी। परिवार में महिला आशा देवी का रो रोकर बुरा हाल था। महिला ने बताया चोर दस सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी झुमकी, चार मोबाइल, दो जोड़ी सोने की चूड़ी, पांच जोड़ी पायल, एक लाख नगद ले गए है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: